नहीं रहे बिहार के पूर्व राज्यपाल देवानंद कुंवर, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांसें

बिहार के पूर्व राज्यपाल देवानंद कुंवर का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से बिहार की राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गयी है। इस मौके पर बिहार के कई मंत्रियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

29 जून 2009 से 21 मार्च 2013 तक बिहार के राज्यपाल रहे कुंवर

देवानंद कुंवर 29 जून 2009 से 21 मार्च 2013 तक बिहार के राज्यपाल रहे। देवानंद कुंवर बिहार के अलावे त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भी रहे. उन्होंने आज सुबह असम के गुवाहाटी स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली. 1955 में कांग्रेस के साथ युवा कार्यकर्ता के तौर पर राजनीति की शुरुआत करने वाले देवानंद कुंवर 1991 में असम सरकार के मंत्री बने।
बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने उनके निधन पर शोक व्यक्त की है।