पटना नगर निगम में शुरू हुआ कैसलेश कलेक्शन, अतिक्रमणकारियों से पटना नगर निगम द्वारा वसूला गया 1,54,000 रूपए का जुर्माना।

पटना नगर निगम द्वारा टैक्स कलेक्शन के आसानी के लिए शहरवासियों को अब पॉश मशीन की सुविधा उपलब्ध कराई जाने लगी है। पटना नगर निगम द्वारा होल्डिंग टैक्स पार्किंग, अतिक्रमण , धावा दल द्वारा वसूला जाने वाला टैक्स सहित सभी अन्य प्रकार के टैक्स को वसूलने के लिए पॉश मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन पॉश मशीनों द्वारा ही अब हर प्रकार के टैक्स की वसूली की जा रही है। पटना नगर निगम द्वारा सभी पॉश मशीनों को निगम के अकाउंट से जोड़ दिया गया है। जिससे की राशि व्यक्ति द्वारा सीधे पटना नगर निगम को प्राप्त होगी। पॉश मशीन के माध्यम से आम नागरिक कैश के माध्यम से भी भुगतान करके रशीद प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा क्रेडिट, डेबिट कार्ड एवं यूपीआई के माध्यम से भी भुगतान कर सकते है।

गौरतलब है कि पटना नगर निगम द्वारा कुल 122 मशीनों की खरीद की गई है जिनके द्वारा टैक्स की वसूली की जाएगी राजस्व कर्मियों को भी इसके लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। जिससे उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। सभी कर्मियों को उनके अंचल में है प्रशिक्षण भी दिया गया है। एक अप्रेल से एक साथ सभी जगहों पर यह व्यवस्था लागू हो गई है। दो दिन पटना नगर निगम द्वारा लगभग 1,54,000 रूपए का कलेक्शन भी किया गया है।

दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाने का कार्य।


पटना नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न जगहों पर अतिक्रमण हटाने का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है मंदिरी नाला, आनंदपुरी नाला, सरपेंटाइन नाला, बाईपास नाला सहित शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए एवं बैनर पोस्टर हटाया गया। पॉश मशीन द्वारा अतिक्रमणकारियों से जुर्माने की राशि वसूल की गई।