खुशियों के त्योहार के दिन छाया मातम, मकर सक्रांति पर बहन को चूड़ा-दही पहुंचा कर लौट रहे भाई की सड़क हादसे में हुई मौत।

मकर सक्रांति का दिन लोगो में उत्साह लेकर आता है। पूरे बिहार में हर्ष और उल्लास के साथ मनाए जाने वाले इस त्योहार के दिन एक दुखद घटना घट गई। बहन को चूड़ा-दही पहुंचा कर लौट घर लौट रहे भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। करसा गांव के समीप एक ऑटो व बाइक की सीधी टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप जख्मी हो गए। ग्रामीणों की सहायता से जख्मी लोगो को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक जख्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान करसा निवासी 55 वर्षीय कृष्णा कुमार के रूप में हुई है।

वहीं दूसरा जख्मी राम कुमार बिहटा का बताया जा रहा है जिसका एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। मृतक कृष्णा यादव के भाई सत्येंद्र यादव ने बताया कि उसके बड़े भाई और राम कुमार गुरुवार की शाम अपनी बहन की ससुराल परडियावां में दही चूड़ा पहुंचा कर लौट रहे थे। बहन के ससुराल से लौटते समय यह दुर्घटना हो गई। बिक्रम के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद उसके परिवारवालों को शव सौंप दिया गया है। इधर, शव के आते ही उसके घर में कोहराम मच गया। परिवार वालो का रो रोकर बुरा हाल है। कौन जानता था खुशियों का त्योहार गम को साथ लायेगा।