
आज गुरुवार को बिहार के 21 जिलों में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। तेल कंपनियों ने आज का रेट जारी कर दिया है। इसके मुताबिक 21 जिलों में तेल महंगा हो गया है तो 11 जिलों में दाम कम हो गए हैं। इस बीच 6 जिलों में तेल के दाम में कोई बढ़त या कमी नहीं की गयी है।
पटना के अलावे बांका, भागलपुर, बक्सकर, गोपालगंज, जहानाबाद, खगड़िया कैमूर मधुबनी, मधेपुरा, नालंदा, पूर्णिया, रोहतास, समस्तीपुर, सहरसा, सीवान व सीतामढ़ी जिलों में डीजल पेट्रोल महंगा हो गया। राजधानी पटना में पेट्रोल के दाम में 88 पैसे और डीजल की कीमत में 82 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। सबसे ज्यादा उछाल पूर्णिया में हुआ है। यहां पेट्रोल 92 पैसे और डीजल 86 पैसे महंगा हो गया है।
दूसरी और कटिहार, नवादा, सारण, दरभंगा, मुंगेर गया, भोजपुर, बेगूसराय, लखीसराय,वैशाली जिलों में डीजल पेट्रोल के दाम में गिरावट देखी गयी है। सबसे ज्यादा कमी सारण जिले में की गई है। यहां पेट्रोल के दाम में 53 पैसे और डीजल के दाम में 49 पैसे की कमी हुई है।
राज्य के जिन 6 जिलों में तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं आया है वे जिले इस प्रकार हैं। मुजफ्फरपुर, अरवल, अररिया, सुपौल, शिवहर और पश्चिमी चंपारण में तेल का दाम में कोई बढ़त या कमी नहीं की गयी है।
बिहार के अलग-अलग शहरों में 27 अक्टूबर 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर
अररिया 109.17 95.82
अरवल 107.94 94.69
औरंगाबाद 108.35 95.07
बांका 108.72 95.40
बेगूसराय 106.95 93.74
भागलपुर 108.31 95.02
भोजपुर 108.14 94.88
बक्सर 108.79 95.48
दरभंगा 107.62 94.37
पू. चंपारण 108.74 95.44
गया 108.22 95.04
गोपालगंज 108.69 95.39
जहानाबाद 107.90 94.65
जमुई 109.05 95.73
कैमूर 109.16 95.83
कटिहार 108.55 95.24
खगड़िया 107.59 94.34
किशनगंज 109.62 96.25
लखीसराय 108.74 95.44
मधेपुरा 108.25 94.96
मधुबनी 108.86 95.53
मुंगेर 108.82 95.50
मुजफ्फरपुर 107.98 94.70
नालंदा 107.77 94.53
नवादा 108.13 94.87
पटना 108.12 94.86
पूर्णिया 109.74 96.36
रोहतास 108.80 95.49
सहरसा 108.19 94.90
समस्तीपुर 107.70 94.44
सारण 107.48 94.26
सीवान 108.62 95.32
शेखपुरा 108.56 95.27
शिवहर 108.56 95.25
सीतामढ़ी 108.77 95.44
सुपौल 108.25 94.96
वैशाली 107.52 94.30
प. चंपारण 109.61 96.25
You must be logged in to post a comment.