बिहार के बक्सर में पथराव से व्यथित केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने पुलिस व अधिकारियों पर मनमानी का लगाया आरोप…संवाददाता सम्मेलन में कहा, सत्ता पक्ष के गुंडों की ओर से उन पर जानलेवा हमले की साजिश रची गई…इसके बाद वह फूट-फूट कर रोने लगे…

बिहार के बक्सर में पथराव से व्यथित केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने पुलिस व अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। चौबे ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, सत्ता पक्ष के गुंडों की ओर से उन पर जानलेवा हमले की साजिश रची गई। इसके बाद वह फूट-फूट कर रोने लगे।

तीन दिन पहले चौबे चौसा में थर्मल पावर प्लांट के पास धरने पर बैठे किसानों से मिलने गए थे। इस दौरान उनके काफिले पर पथराव हुआ था। चौबे ने कहा, बक्सर से लौटते वक्त काफिले की गाड़ी पलट गई। हादसे में दो पुलिस वाले घायल हो गए। ईश्वर की कृपा से जान बची।