हैरतनगैज: पिता ने मारा नाग को, नागिन ने लिया बेटे से बदला।

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के बुदनी क्षेत्र के जोशीपुर गांव में एक मजदूर के बेटे को सांप ने काट लिया। परिवारवाले आनन फानन में बेटे को लेकर अस्पताल के लिए भागे पर बेटे की अस्पताल ले जाते समय ही मौत हो गई। बीते रोज मृतक के पिता ने एक सांप को मारा था। ऐसे में यह माना जा रहा है कि सांप के जोड़े ने दूसरे सांप की मौत का बदला लिया है। मामला बुदनी के जोशीपुर गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जोशीपुर में रहने वाले किशोरी लाल किशोरी लाल श्रमिक का काम करता है। गुरुवार सुबह करीब 8-9 बजे उनके घर के पास एक सांप निकल आया। सांप निकलने के बाद उनके घर में हड़कंप मच गया। सांप को किशोरीलाल एवं उनके परिजनों ने मार कर फेंक दिया।

इसके बाद पूरा परिवार पूजा पाठ में लग गया। इस घटना को पूरे 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि रात करीब 2 बजे एक दूसरे सांप ने घर में सो रहे किशोरी लाल के बेटे 12 वर्षीय रोहित को डस लिया। रात में जैसे ही सांप ने उसे डसा तो वह चिल्लाने लगा। उसके चीखों की आवज सुनकर परिजनों की आंख खुल गई। परिजनों ने सांप को मौके पर ही मार दिया।

वहीं बेटे को इलाज के लिए होशंगाबाद के जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर्स ने उसकी हालत देखी और गंभीर होने पर उसे भोपाल के लिए रेफर कर दिया। होशंगाबाद से भोपाल लाते समय किशोरी के बेटे ने दम तोड़ दिया। अचानक हुई अनहोनी के बाद रोहित के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


बता दें कि इस हादसे के बाद ग्रामीणों को फिल्मी कहानी भी सच्ची लगने लगी है। फिल्मों और कहानियों में इस तरह की बातें अक्सर सुनाई पड़ती हैं। अब मप्र के बुदनी जिले के जोशीपुर गांव में हुए इस हादसे के बाद ग्रामीणों को इन कहानियों पर यकीन हो गया है। वहीं किशोरीलाल के घर पर नवरात्रि के त्योहार पर मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।