गंगा स्नान के दौरान पानी में डूब रही दो छठ वर्तियों को एसडीआरएफ के जवानों ने बचाया।

बिहार: कहते हैं की जाको राखे साइयां मार सके ना कोई। पूरा बिहार जो इस वक्त चैती छठ का पर्व मना रहा है। भगवान भास्कर के इस पावन और दिव्य पर्व की बात ही कुछ निराली है।

ऐसी ही एक चमत्कारी घटना गाय घाट से सामने आई है। जहां पर स्नान करने आई दो छठ व्रती महिला स्नान के दौरान पानी में डूबने लगी।

जिसे देख घाट पर तैनात एस डी आर एफ के सिपाही संजीव कुमार और हिमान्सु यादव ने तुरंत पानी में छलांग लगा दी और डुबती हुईं दोनों महिलाओ की जान बचाने में सफल रहे। दोनो महिलाओं की पहचान सुनीता देवी,उम्र 45,पती सतेन्द्र राय एवं गुडिया देवी,उम्र 35,पति प्रमोद कुमार के रूप में की गई है। दोनो गांव समपतचक पटना के रहने वाले बताए जा रहे हैं।