पटना में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए एक्शन में प्रशासन, प्रमंडलीय आयुक्त ने तेजी से सैनिटाइजेशन करने का दिया आदेश

पटना में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर प्रशासन काफी मुस्तैद दिख रहा है। प्रमंडलीय आयुक्त ने भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सैनेटाइजेशन कार्य में तेजी लाने का दिशा निर्देश दिया है।

जोर शोर से चल रहा है सैनिटाइजेशन

कोरोना संक्रमण को फैलाने से रोकथाम के लिए अब बड़ी मशीनों से सेनेटाइजेशन कैंपेन चलाया जा रहा है। पटना नगर निगम क्षेत्र में जोर शोर से सेनेटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। वायरस का फैलाव न हो इसके लिए भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष तौर से चिन्हित कर सेनेटाइजेशन का कार्यक्रम चलाया रहा है।

प्रमंडलीय आयुक्त ने सेनेटाइजेशन कार्यों का लिया जायजा

बुधवार को प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने सेनेटाइजेशन कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने एसकेपुरी, चिल्ड्रेन पार्क के पास निगम के सैनेटाइजेशन वाहन का निरीक्षण किया और शहर में सघन रुप से अभियान चलाने का निर्देश दिया। सैनेटाइजेशन के कार्य में और अधिक तेजी लाने के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया। इस मौके पर नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा आदि उपस्थित थे।

इन जगहों को सैनिटाइज करने के विशेष निर्देश

निरीक्षण के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने क्वॉरेन्टाइन सेंटर, अस्पतालों एवं आवश्यक सामग्री वाली दुकानों, सभी अस्पताल, दवा दुकान, रेलवे स्टेशन और ऑटो स्टैंड को भी प्रतिदिन सैनेटाइज करने का निर्देश दिया। साथ ही, सड़क पर चल रहे ऑटो, बस आदि समेत सार्वजनिक वाहनों में भी सेनेटाइजेशन का निर्देश दिया।

सैनिटाइजेशन कैंपेन में लगे हैं 12 मशीन

प्रमंडलीय आयुक्त ने बताया कि निगम क्षेत्र में सैनेटाइजेशन कैंपन के लिए कुल 12 गाड़ी लगाए गए हैं। इसमें 6 गाड़ी फायर बिग्रेड की है, जबकि 6 निगम की है। दोनों गाड़ियों के माध्यम से आवश्यकतानुसार जगह-जगह सैनेटाइज कराया जा रहा है।

सैनिटाइजेशन कार्य की मॉनिटरिंग के लिए पदाधिकारी तैनात

निगम क्षेत्र में चलाए जा रहे सैनेटाइजेशन अभियान की मॉनिटरिंग के लिए पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। जिन इलाकों में सैनेटाइजेशन का कार्य कराया जाना आवश्यक है वहां के स्थानीय लोग निगम के कंट्रोल रुम के नंबर पर भी कॉल कर जानकारी दे सकते हैं। सैनेटाइजेशन का कार्य प्रभाव तरीके से करने के लिए निगम में कंट्रोल रुम संचालित किया जा रहा है।