COVID-19 UPDATE : पिछले 24 घंटे में मिले 36,469 नए मामले, अब तक ठीक हुए 72 लाख से अधिक मरीज

देश में कोरोना वायरस के नये संक्रमण की संख्या लगातार कम रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार मंगलवार को हाल के दिनों के सबसे कम मामले दर्ज की गयी है। मंगलवार को कोविड-19 के 36,469 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 72 लाख को पार कर गई है।

72 लाख से अधिक मरीज हो चुके ठीक

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 36,469 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 488 लोगों की मौत हुई है। कोविड-19 के चलते अब तक देश में 79,46,429 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अब तक देश में 72 लाख से अधिक मरीज वायरस से ठीक हुए हैं। कोरोना से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 72,01,070 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 63,842 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं।

पिछले 24 घंटे में में 27,860 मामलों की गिरावट

देश में लगातार वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या और सक्रिय मामलों के बीच अंतर बढ़ रहा है। कोविड-19 के सक्रिय मामले लगातार सात लाख से नीचे बने हुए हैं। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 6,25,857 है, जिसमें पिछले 24 घंटे में 27,860 मामलों की गिरावट हुई है। वहीं, कोविड-19 के चलते अब तक देश में 1,19,502 लोगों की मौत हुई है।