दिग्विजय सिंह को टिकट मिलने से मध्यप्रदेश कांग्रेस में मचा घमासान, दिल्ली दरबार में पहुंचे सुरेश पचौरी

मध्यप्रदेश में जहां कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को राज्यसभा का टिकट मिलने के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस में घमासान मच गया है. राज्य सभा से टिक्ट नहीं मिलने से कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी काफी नाराज हो गए हैं. इसको लेकर सुरेश पचौरी दिल्ली रवाना हो गए है. वे अपनी नाराजगी कांग्रेस आलाकमान से करेंगे

6 कांग्रेसी विधायक जयपुर से गायब

वहीं कमलनाथ सरकार को समर्थन दे रहे 6 कांग्रेसी विधायक जयपुर से अचानक गायब हो गए है. इससे कमलनाथ सरकार पर संकट और गहरा गया है.

राज्यसभा चुनाव 26 मार्च को, 3 सीटों के लिए वोटिंग

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की कुल 11 सीटें हैं। अभी भाजपा के पास 8 और कांग्रेस के पास 3 सीटें हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा और पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया का राज्यसभा में कार्यकाल 9 अप्रैल को पूरा हो रहा है। इन तीनों सीटों पर 26 मार्च को चुनाव होना है। मध्य प्रदेश की 230 सदस्यों वाली विधानसभा में अभी 228 विधायक हैं। 2 विधायकों के निधन के बाद 2 सीटें खाली हैं, लेकिन मंगलवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ते ही पार्टी के 22 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था।