मुम्बई में 120 साल बाद भीषण तूफान, NISARG CYCLONE के इलाकों में तबाही

तूफान अम्फन के बाद निसर्ग तूफान भीषण तबाही मचा रहा है। तूफान के चलते मुंबई से सभी उड़ाने रद्द कर दी गई है। इसे लेकर धारा 144 लागू भी लागू किया गया है। महाराष्ट्र के रत्नागिरी में तूफान का प्रभाव दिखने लगा है।मुंबई के कुलाबा इलाले में तेज हवा और बरसात के कारण पेड़ गिर गए है। गुजरात मे तूफ़ान से पहले बारिश हुई है। इस तूफान को लेकर BMC ने इसे हल्के में नहीं लेने की चेतावनी दी है।

आपको बताते चलें कि इस तूफान का औसत रफ्तार 110 KM प्रति घंटे का है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से दो दिन तक घर से बाहर न निकने की अपील की है। आपको बता दें कि 120 साल बाद मुंबई में ऐसा तूफ़ान आया है।

ये इलाके होंगे प्रभावित

रायगढ़ , रत्नागिरी, ठाणे, सूरत, भरूच, नाशिक, धुलिया, भावनगर, मुंबई, पालघर, सतारा, वलसाड़, नौसरी, दमन, दादरा नगर हवेली, दमन दीव, इन जगहो पर निसर्ग का असर ज्यादा होगा।