उपेन्द्र कुशवाहा की बढ़ी मुश्किलें, पटना के गांधी मैदान में कुशवाहा के खिलाफ केस दर्ज, बिना अनुमति जुलूस निकालने का आरोप

रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा की मुश्किलें बढ़ गई है. रालोसपा सुप्रीमो के खिलाफ पटना के गांधी मैदान में केस दर्ज हुआ है।  इस केस में उपेन्द्र कुशवाहा समेत उनकी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के खिलाफ बिना इजाजत जुलूस निकालने का आरोप लगाया गया है।

कुशवाहा समेत 10 नामजद और 400 अज्ञात लोगों पर एफआईआर

बताया जा रहा है कि उपेन्द्र कुशवाहा समेत 10 नामजद और 400 अज्ञात लोगों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। लॉकडाउन के दौरान उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी द्वारा चलाए जा रहे शिक्षा सुधार सप्ताह के अंतिम दिन रविवार को पटना में ‘शिक्षा सुधार मार्च’ निकालने और सभा को संबोधित करने को लेकर पुलिस ने दर्ज किया है।