सीएम नीतीश कुमार ने मंत्री विनोद कुमार सिंह के निधन पर जताया शोक, कहा- उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री विनाेद कुमार सिंह के असामयिक निधन पर गहरी शाेक संवेदना व्यक्त की.

राजकीय सम्मान के साथ होगा उनका अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री ने अपने शाेक संदेश में कहा कि स्व0 विनाेद कुमार सिंह जमीन से जुड़े राजनेता थे। वे कैबिनेट में मेरे सहयोगी थे। वे एक कुशल प्रशासक एवं लाेकप्रिय राजनेता थे। उनके असामयिक निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से दुःख पहुॅचा है। उनके  निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। कोविड काल के लिय वर्तमान में लागू दिशा निर्देश के तहत राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनाें एवं प्रशंसकाें काे दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्राथर्ना की है।