राजद ने दूसरे चरण में 32 उम्मीदवारों को दिया टिकट, तेजप्रताप, लवली आनंद, रितु जायसवाल भोला यादव जैसे बड़े नाम शामिल

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए राजद ने 32 उम्मीदवारों को टिकट दिया है. इन उम्मीदवारों को पार्टी ने सिंबल दे दिया है. जल्द ही ये उम्मीदवार अपना नामांकन करेंगे जबकि कई उम्मीदवारों ने अपना नॉमिनेशन कर भी लिया है.

राजद की दूसरी लिस्ट में लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप, अबू दोजाना, लवली आनंद, रितु जायसवाल और लालू के हनुमान कहे जाने वाले भोला यादव जैसे बड़े नाम शामिल हैं. भोला यादव को हायाघाट से टिकट दिया गया है, जो पिछली बार बहादुरपुर सीट से चुनाव जीते थे.

राजद के दूसरे चरण की सूची

  1. हायाघाट – भोला यादव
  2. लौरिया- शंभु तिवारी
  3. नरकटिया – डॉ. शमीम अहमद
  4. मोतिहारी – ओमप्रकाश सहनी
  5. रानीगंज – अविनाश मंगलम ऋषिदेव
  6. जोकीहाट – सरफराज आलम
  7. सिकटी – शत्रुघ्न प्रसाद सुमन
  8. ठाकुरगंज – सऊद असरार नदवी
  9. बायसी – अब्दुस सुभान
  10. बनमनखी – उपेंद्र ततमा
  11. मधेपुरा – प्रो. चंद्रशेखर
  12. ढाका – फैसल रहमान
  13. परिहार – रितु जायसवाल
  14. सुरसंड – अबू दोजाना
  15. बाजपट्टी – मुकेश कुमार यादव
  16. लौकहा – भरत मंडल
  17. निर्मली – यदुवंश यादव
  18. पिपरा – विश्वमोहन मंडल
  19. त्रिवेणीगंज – संतोष सरदार
  20. नरपतगंज – अनिल कुमार यादव
  21. सहरसा – लवली आनंद
  22. महिषी – डॉ. गौतम कृष्ण
  23. गायघाट – निरंजन राय
  24. बोचहां – रमई राम
  25. कुढनी – अनिल सहनी
  26. मोरवा – रणवविजय साहू
  27. सरायरंजन- अरविंद कुमार सहनी
  28. बेलसंड – संजय कुमार गुप्ता
  29. रघुनाथपुर -हरिशंकर यादव
  30. गोरिया कोठी नूतन वर्मा
  31. गरखा सुरेंद्र राम
  32. बिहपुर से बुलो मंडल