यूपी में भीषण सड़क हादसा: कैंटर-बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

उत्‍तर भारत में  घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसका असर सड़कों पर भी देखने को मिल रही है। इसी कोहरे की वजह से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दस लोगों की मौत हो गई है। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई की हालत गंभीर बनी हुई है। एसएसपी ने 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है

ओवरटेक करने पर हुआ हादसा

आगरा हाईवे पर कुंदरकी थाना इलाके में नानपुर की पुलिया के पास शनिवार सुबह कैंटर और बस की टक्कर हो गई। हादसे में10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों वाहनों के बाद तीसरा वाहन भी इनमें आकर टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि ओवरटेक करने पर यह हादसा हुआ।