भारत ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, राष्‍ट्रीय रिकवरी दर 95 प्रतिशत से अधिक, पिछले 24 घंटे में मिले 22065 संक्रमित

देश में कोरोना के दैनिक मामलों में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है। भारत में कई महीने बाद कोविड-19 के 23 हजार से कम नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे में 22,065 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के 22,065 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 99,06,165 हो गए। वहीं 354 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,43,709 हो गई।

161 दिनों के बाद दैनिक नए मामले 22,065 दर्ज

भारत ने कोविड के खिलाफ अपनी लड़ाई में अनेक महत्‍वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। पिछले 24 घंटों में नए पुष्‍ट मामले घटकर 22,100 से भी कम हो गए हैं। 161 दिनों के बाद दैनिक नए मामले 22,065 दर्ज हुए हैं। 7 जुलाई, 2020 को नए दर्ज मामलों की संख्‍या 22,252 थी।

सक्रिय मामले घटकर 3.4 लाख से भी कम हुई

प्रतिदिन कोविड के मरीजों के अधिक संख्‍या में ठीक होने और मृत्‍यु दर में लगातार गिरावट होने से भारत में सक्रिय मामले लगातार घटने की प्रवृत्ति जारी है। एक अन्‍य उपलब्धि यह है कि सक्रिय मामले घटकर 3.4 लाख से भी कम हो गए हैं। देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्‍या 3,39,820 है, जो अब कुल मामलों की केवल 3.43 प्रतिशत ही है।

विश्‍व में भारत की रिकवरी दर सर्वाधिक

मरीजों के बड़ी संख्‍या में ठीक होने से सक्रिय मामलों में भी कमी आई है। कुल ठीक हुए मरीजों की संख्‍या 94 लाख (94,22,636) से अधिक हो गई है। सक्रिय मामलों और ठीक हुए मरीजों के बीच लगातार अंतर बढ़ रहा है, जो अब 90,82,816 हो गया है। राष्‍ट्रीय रिकवरी दर्ज और बढ़कर 95.12 प्रतिशत हो गई है। विश्‍व में कोविड के अधिक संख्‍या वाले देशों में भारत की रिकवरी दर सर्वाधिक है।