बिहार में बड़े पैमाने पर IAS और IPS का तबादला, चंद्रशेखर सिंह बने पटना के नए DM, मनु महाराज बने छपरा के DIG

साल 2020 के अंतिम दिन देर रात बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस और आईपीएस का तबादला किया गया है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 29 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है. 13 जिलों के एसपी समेत 38 आइपीएस अधिकारियों का भी तबादला कर दिया गया है.

बिहार के चार प्रमंडलीय आयुक्तों को बदल दिया गया है। इनके साथ ही पटना सहित 12 जिलों के DM को बदल दिया गया है. वहीं मुजफ्फरपुर के DM रहे चंद्रशेखर सिंह को अब पटना का नया DM बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दिया है.

3 जिलों के एसपी समेत 38 आइपीएस का भी तबादला

वहीं राज्य सरकार ने 13 जिलों के एसपी समेत 38 आइपीएस अधिकारियों का भी तबादला कर दिया। गृह विभाग ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।

शफीउल हक को बनाया गया मुंगेर का नया DIG

बिहार में जिन 38 IPS अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है, उनमें मुख्य तौर पर दो IG और 4 DIG के साथ ही भागलपुर के SSP समेत 13 जिलों के SP बदले गए हैं। शफीउल हक को मुंगेर का नया DIG बनाया गया है। वहीं मनु महाराज को छपरा जबकि सुरेश प्रसाद चौधरी को पूर्णिया का DIG बनाया गया है। निताशा गुड़िया भागलपुर की नई SSP बनाई गई हैं।