Breaking News अपने गुरु की तबियत खराब होने की खबर सुन मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

संख्या – cm-634 30/12/2021

गुरु और शिष्य के प्यार की उदाहरण शायद भारतीय संस्कृति में कम न हों। लेकिन हम अपनी संस्कृति को खुद में आज भी जिंदा रखे हुए हैं इसका प्रमाण आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया। आज समस्तीपुर के भगवानपुर कमला गांव में नीतीश कुमार अपने बयोबृद्ध बीमार शिक्षक श्री नंद किशोर प्रसाद सिंह से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने अपने शिक्षक का चरणस्पर्श कर उनसे उनका हाल भी जाना। बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री के बचपन के शिक्षक नंदकिशोर प्रसाद सिंह इधर कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं। नंदकिशोर प्रसाद सिंह , गणेश सिंह हाई स्कूल बख्तियारपुर के अवकाश प्राप्त शिक्षक हैं, जिनसे मुख्यमंत्री ने शिक्षा ग्रहण किया था ।

मुख्यमंत्री ने नंदकिशोर प्रसाद सिंह की पुत्रवधू अनामिका सिंह, सुपुत्री लालिमा सिंह एवं दामाद प्रो० शिवानंद सिंह से मिलकर उनके स्वास्थ्य एवं चल रहे चिकित्सा के क्षण में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने नंदकिशोर प्रसाद सिंह को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने को लेकर जिलाधिकारी समस्तीपुर को निर्देश दिया।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन सह सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री संजय कुमार झा, शिक्षक अरूणेश्वर ठाकुर, आयुक्त दरभंगा प्रमण्डल मनीष कुमार, जिलाधिकारी समस्तीपुर शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो उपस्थित थे ।