मुख्यमंत्री ने बिहार डायरी और बिहार कैलेंडर का किया लोकार्पण, लॉकडाउन को लेकर क्या कुछ कहा जानिए……..

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद केंद्र से सूचना एवम जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित डायरी 2022 तथा कैलेंडर 2022 का लोकार्पण किया।

जिसके साथ ही मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि एक साथ 6 लोगो का corona पॉजिटिव मिलना corona के बढ़ते मामलों के ओर इशारा है। उन्होंने बताया कि खाना का प्रबंधन करने वाला एक कर्मचारी भी corona पॉजिटिव पाया गया है। नीतीश कुमार ने कहा कि corona के ग्राफ में पिछले कुछ दिनों में इजाफा हुआ है। जो डराने वाला है। Corona के बढ़ते मामलों को लेकर लॉकडाउन लगाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा की सभी पार्टियों से बैठक की सहमति मिली है केवल बीजेपी को छोड़ कर बीजेपी के सहमति देने के बाद हम बैठक करेंगे जिसके बाद इस पर फैसला लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अचानक से हुए corona विस्फोट ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। लोगो को जागरूक करने की जरूरत है। इलाज के प्रबंध के मामले में बिहार सरकार की तैयारी पूरी है।