Asian Games में हॉकी टीम की बड़ी जीत, भारत की झोली में पांच पदक, तीन रजत और दो कांस्य

एशियन गेम्स 2023 का आयोजन चीन के हांगझोऊ में हो रहा है। भारत के कुल 655 प्लेयर्स 41 खेलों में देश को मेडल दिलाने के लिए अपनी जी-जान लगाने को तैयार हैं। एशियाई खेलों की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है और पदक तालिका में भारत का खाता भी खुल चुका है। नौकायन में अर्जुन और अरविंद की जोड़ी ने रजत पदक जीता है। वहीं, महिला शूटिंग टीम भी रजत पदक पर निशाना साध चुकी है।भारतीय महिला शूटिंग टीम ने देश को एशियन गेम्स 2023 का पहला मेडल दिलाया। मेहुली घोष, रमिता और आशी की तिकड़ी ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। वहीं, रोइंग खेल में अरविंद और अर्जुन की जोड़ी ने रजत पदक को अपने नाम किया।भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराते हुए फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। इसके साथ ही टीम ने कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है।

Asian Games में हॉकी टीम की बड़ी जीत

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने उजबेकिस्तान के खिलाफ 16-0 के विशाल अंतर से बड़ी जीत दर्ज की है। भारत के लिए मनप्रीत, ललित और वरुण ने हैट्रिक लगाई।भारतीय नाविकों ने अपना तीसरा पदक जीता और भारत को कुल पांच पदक मिल चुके हैं। नीरज, नरेश कलवानिया, नीतिश कुमार, चरणजीत सिंह, जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनित कुमार, आशीष और धनंजय उत्तम पांडे की भारतीय टीम ने रोइंग में रजत पदक जीता