बिहार के कई इलाकों में हल्की बारिश ने बढ़ाई ठंड, जानिए, कोहरे के चलते 24 ट्रेनें रद्द; 10 फ्लाइट्स हुईं लेट,मौसम का हाल

बिहार में एक दिसंबर से ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। गुरुवार रात में कई बेगूसराय, रोहतास समेत कुछ इलाकों में बुंदाबांदी हुई थी। शुक्रवार सुबह भी पटना, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद समेत कई इलाकों में बारिश हुई। आसमान में बादल छाए रहे। कई इलाके में कोहरा भी देखने को मिला।

पटना, गया समेत कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना, गया समेत कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। पिछले 24 घंटे में बांका जिला का सबसे ठंडा रहा था। यहां का तापमान 14.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पटना का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

दो दिसंबर तक हो सकती है हल्की बारिश 

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम के राज्यों में मौसम बदल गया है। इन क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। इसका असर शुक्रवार को भी कई इलाके में देखने को मिला। सुबह से आसमान में बादल छाएं हैं। हवाएं सर्द हो गईं। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि दो दिसंबर तक हल्की बारिश हो सकती है। चार दिनों तक पूर्वा हवाएं चलेंगी।  सुबह शाम हल्का कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान लुढ़क सकता है।

8 जिलों में बारिश की संभावना

पटना, जहानाबाद, समस्तीपुर, शेखपुरा में शुक्रवार सुबह बूंदाबांदी हुई है। कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। सुबह-सुबह घना कोहरा भी दिखा। मौसम विभाग की माने तो 5 दिसंबर के बाद ठंड बढ़ सकती है। 8 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

कोहरे के कारण 1 दिसंबर से 29 फरवरी तक 24 ट्रेनों का परिचालन रद्द

कोहरे के कारण 1 दिसंबर से 29 फरवरी तक 24 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। पटना से आने-जाने वाली 10 फ्लाइट्स भी लेट हुई हैं