देश से गद्दारी नही की जाएगी बर्दाश्त, अग्निपथ योजना के विरोध मे हुए बवाल का मास्टर माइंड निकला भारतीय सेना का एक जवान गुमान सिंह.. .. .

आगरा पुलिस ने ‘अग्निपथ योजना’ के विरोध में 17 जून को हुए बवाल के मास्टरमाइंड भारतीय सेना के जवान गुमान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद जो खुलासा हुआ है उसने पुलिस को हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है गुमान सिंह ने ट्रेनों और बसों में आगजनी की साजिश रची थी। इसके लिए उसने ‘इंकलाब जिंदाबाद’ नाम से व्हाट्सऐप ग्रुप भी बनाया था।

राजपूत रेजीमेंट से जुड़ा है गुमान सिंह

आगरा हिंसा में मलपुरा पुलिस की गाड़ी तोड़ दी गई थी। रेलवे स्टेशन को निशाना बनाए जाने के साथ ही आगरा ग्वालियर हाइवे पर भी आक्रोशित युवाओं ने बवाल काटा था। इस मामले में ही पुलिस ने गुमान सिंह को गिरफ्तार किया है। वह राजस्थान के करौली गांव का रहने वाला है। फिलहाल भारतीय सेना में लांस नायक के पद पर तैनात है। वह राजपूत रेजीमेंट से जुड़ा हुआ है। इस मामले में 13 युवाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था जिसमें से अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

गुमान सिंह पर लगे हैं ये आरोप

गुमान सिंह पर ‘अग्निपथ योजना’ के खिलाफ भीड़ को भड़काने के आरोप हैं। इसके अलावा गुमान सिंह पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जान से मारने की धमकी देने, पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट करने और भारतीय सेना में रहते हुए सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने के लिए ऑडियो बनाकर प्रेरित करने के आरोप हैं। गुमान सिंह को पंजाब के फजिल्का से आगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में एसपी पश्चिम (ग्रामीण) सत्यजीत गुप्ता का कहना है कि सेना के अधिकारियों के संज्ञान में यह मामला लाया गया है। वहीं, आगरा पुलिस को अपनी जांच में सेना के इस जवान के मास्टरमाइंड होने का पता चला इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया है।