दिल्ली से सटे गाजियाबाद में दरिंदो ने फिर दोहराया निर्भया कांड जैसी घटना, दुष्कर्म के बाद युवती को मरा समझ बोरे में बांध कर फेका………..

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक युवती के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी की घटना सामने आई है। दिल्ली की रहने वाली युवती से गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में पांच लोगों ने पहले तो सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया फिर उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद आरोपितों ने युवती को बोरे में भरकर सड़क किनारे यह समझकर फेंक दिया कि वह मर जाएगी।

पीडिता की स्थिति बनी हुई है गंभीर……

बताया जा रहा है कि गाजियाबाद से लौटने के दौरान आरोपितों ने युवती को स्कोर्पियो कार में अगवा कर लिया।इसके बाद पांचों लोगों ने न केवल युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, बल्कि उसके प्राइवेट में राड भी डाल दिया। उसके बाद पांचों आरोपितों ने युवती को जमकर पीटा और मरा समझकर बोरे में भर दिया। इसके बाद सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता को गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 5 वें की तलाश जारी……

बताया जा रहा है कि पीड़िता भाई के जन्मदिन पर दिल्ली से नंद ग्राम आई थी। आरोपितों के साथ पीड़िता के परिजनों का कोई पुराना प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है। पीड़ित युवती के भाई की शिकायत पर गाजियाबाद पुलिस ने पांच में से चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पांचवें आरोपित की तलाश में छापेमारी की जा रही है। गाजियाबाद पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है। युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला गाजियाबाद में नंद ग्राम थाना क्षेत्र के आश्रम रोड का है। पीड़िता के भाई ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अबतक 4 आरोपितों को हिरासत में लिया है। एक अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पीड़िता की हालत गंभीर

जानकारी के मुताबिक पीड़िता आश्रम रोड के पास घायल अवस्था में मिली थी। वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस पूरे मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी किया है। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर बुधवार को बताया कि दिल्ली की लड़की गाजियाबाद से रात में वापिस आ रही थी जब उसे 5 लोग जबरन गाड़ी में उठा ले गए। आरोपितों ने 2 दिन तक युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसके गुप्तांगों में राड घुसाई। इस मामले को लेकर SSP गाजियाबाद को नोटिस इशू किया है।