अस्पताल में इलाज के लिए आई मरीज के साथ गार्ड ने किया घिनौना काम……महिला को अस्पताल के एक कमरे में कर रखा था बंद…..दो दिनो तक पीती रही खून के घुंट……

एक हैरान करने वाली खबर बिहार के वैशाली जिले से सामने आई है, जहां सदर अस्पताल में भर्ती मरीज के साथ सुरक्षा गार्ड ने छेड़खानी की है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जब महिला ने इसकी शिकायत सुपरवाइजर से की तब तक गार्ड ड्यूटी से गायब हो चुका था। हैरानी की बात तो ये है कि यह वही सदर अस्पताल है जहां पिछले दिनों  हत्या के आरोपित कैदी वार्ड में कॉल गर्ल के साथ रंगरलिया मनाता पकडा गया था।

मामला सदर अस्पताल से जुड़ा है, जहां करीब 16 दिन से एडमिट महिला मरीज के साथ एक सुरक्षा गार्ड ने छेड़खानी की है। जानकारी के अनुसार नगर थाना अंतर्गत रामभद्र की एक महिला 1 नवंबर को सदर अस्पताल में भर्ती हुई थी, जिसे सुरक्षा गार्ड द्वारा दूसरे तल्ले पर कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ छेड़खानी की। घटना के बारे में महिला ने बताया कि गार्ड ने मेरे साथ 2 दिन दूसरे तल्ले पर बंद कमरे में छेड़खानी की है। उन्होंने बताया कि जब इसकी शिकायत गार्ड सुपरवाइजर को की तो पिछले कई दिनों से गार्ड ड्यूटी पर नहीं आ रहा है।

गौरतलब है कि बीते सितंबर महीने में सदर अस्पताल में हत्या के आरोपित कैदी वार्ड में कॉल गर्ल के साथ रंगरलिया मनाते पकड़े गए थे। जिसमें सुरक्षा सुपरवाइजर के ऊपर मामले में संलिप्त होने का आरोप लगाकर उसे उसके पद से  हटाया गया था। लगातार सदर अस्पताल में सुरक्षाकर्मी द्वारा यह लापरवाही का मामला सामने आ रहा है।