गोपालगंज: बरौली अंचल अधिकारी- दाखिल खारिज में धांधली मामले में हुए गिरफ्तार…

जमीन का म्यूटेशन यानी दाखिल-खारिज के नाम पर बड़े पैमाने पर धांधली का मामला सामने आने के बाद बरौली अंचल के सीओ कृष्णकांत चौबे को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी के आदेश पर गोपालगंज कलेक्ट्रेट परिसर से उनकी गिरफ्तारी की गई है। सीओ को फिलहाल नगर थाने में रखा गया है।

सीओ कृष्णकांत चौबे के कार्यालय पर 2 दिन पहले डीएम के निर्देश पर सदर एसडीएम डॉ प्रदीप कुमार ने छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान 5 राजस्व कर्मियों का डोंगल मिला था। इनमें रत्नेश सिंह, मनोरंजन सिंह, राघवजी भगत, अंबिका प्रसाद और कन्हैया प्रसाद यह सभी राजस्व कर्मचारी का डोंगल सीओ कार्यालय के यहां से बरामद किया गया था।

इसी क्रम में एसडीएम ने एक चौकीदार को पकड़ा था। उसने बताया कि सीओ कृष्णकांत चौबे आदेश के आदेश पर दाखिल खारिज, परिमार्जन और लगान रसीद से संबंधित कार्य करता था।