‘यूपी में का बा’ गाने से सुर्खियों में आने वाली गायिका नेहा राठौर ने यूपी के हिमांशु के संग लिए सात फेरे, सुर्खियों में छाई ये शादी….

भोजपुरी सिंगर नेहा राठौर के गाने के बाद अब उत्तरप्रदेश में उनकी शादी सुर्खियों में बनी हुई है। ‘यूपी में का बा’ गाने से सुर्खियों में आने वाली नेहा अपने मंगेतर हिमांशु सिंह के साथ 21 जून को शादी के बंधन में बंध गईं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमांशु यूपी के अंबेडकर नगर के रहने वाले हैं।

हालांकि, वैवाहिक कार्यक्रम वहां नहीं होकर लखनऊ में संपन्न हुआ। नेहा राठौर और हिमांशु सिंह ने पिछले साल सगाई की थी, जल्द ही शादी की भी तैयारी थी लेकिन कोरोना संकट की वजह से नेहा और हिमांशु की शादी में देरी हुई।

नेहा सिंह दांपत्य बंधन में बंध गई हैं। बिहार में बैठकर यूपी की सियासत में हलचल मचाने वाली नेहा ने अपने मंगेतर और दोस्‍त हिमांशु सिंह से शादी की है। नेहा मूल रूप से बिहार के कैमूर जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने अंबेडकरनगर के हिड़ी पकड़िया निवासी हिमांशु सिंह से मंगलवार को लखनऊ में शादी की है। हिमांशु के पिता का नाम सूर्यकांत सिंह है। 

बताया जा रहा है कि हिमांशु और नेहा एक दूसरे को काफी समय जानते थे और अब उनका प्यार शादी के रिश्ते में बदल गया है। शादी के दौरान नेहा साड़ी पहने नजर आईं। शादी में उनके परिवार के साथ-साथ दोस्त और करीबी लोग ही शामिल हुए। 

नेहा ने कानपुर से अपनी शिक्षा हासिल की है। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने कई भोजपुरी गाने गाए। नेहा वैसे तो काफी दिनों से सोशल मीडिया पर छाई थीं, लेकिन यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान ‘यूपी में का बा’ गाने ने उनको लोकप्रियता की बुलंदियों पर पहुंचा दिया। इस गाने को लेकर काफी हंगामा भी हुआ और इसके विरोध में कई गाने भी सामने आए।