यूक्रेन मैं फंसे बिहार वासियों के लिए पटना जिला प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ, बिहार सरकार द्वारा दिए गए ईमेल पर अपनी जानकारी देकर मदद पा सकते हैं यूक्रेन में फंसे बिहारवासी।

पटना जिला प्रशासन ने यूक्रेन में फंसे बिहारीवासियों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। आज पटना जिला प्रशासन के द्वारा एक पत्र जारी किया गया। जिसमे पटना जिला प्रशासन ने कहा है कि जो भी बिहारवासी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। बिहार सरकार उनकी पूरी मदद करेगी। यूक्रेन में फंसे बिहारवासी [email protected] पर जाकर बिहार सरकार के अधिकारियों को अपनी सूचना दे सकते हैं और उनसे मदद भी मांग सकते है। ऊपर दिए गए ईमेल की माध्यम से मदद मांगने वाले व्यक्तियों को बिहार सरकार आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी। इस ईमेल में यूक्रेन में फंसे मदद की उम्मीद वाले व्यक्तियों को अपना पूरा पता/ पासपोर्ट नंबर/ पिता का नाम /वर्तमान पता/ बिहार का पता /भारतीय मोबाइल नंबर/ लैंडिंग का स्थान / अभ्युक्ति संबंधी विवरण विहित प्रपत्र में अंकित करें तथा उसे ईमेल [email protected] पर भेज सकतें है।