भारत चीन टकराव के बीच अमेरिका ने दिया भारत का साथ, पर अमेरिका पर कैसे करें भरोसा।

चीन सीमा पर हरकत करता है तो अमेरिका देगा भारत का साथ, US रक्षा मंत्री का दावा

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका पूरे विश्व में बजता है यही कारण भी रहा है की जब भी भारत पर कोई समस्या आती है पूरा विश्व भारत की मदद के लिए तैयार रहता है। दूसरे देशों की मदद करने से भारत भी पीछे नहीं हटता।

भारतीय सीमा की सुरक्षा को लेकर अमेरिका ने कहा की चीन अगर भारत की सीमा पर कोई हरकत करता है तो अमेरिका साथ देने के लिए खड़ा रहेगा। अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने इस संबंध में भारत को भरोसा दिलाया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री ने भारत की संप्रभुता की रक्षा के लिए साथ देने का वादा किया है।

अमेरिका का भारत के लिए ऐसी बातें कहना एक तरह से चीन को सीधे तौर पर यह बतलाना है कि भारत किसी एंगल से कमजोर नही है। उसके साथ अमेरिका भी अब खुलकर खड़ा हो गया है। पर गौरतलब है कि जो बाइडेन के सता में आने के बाद से अमेरिकी सरकार लगातार अपने साख पर बट्टा लगा रही है। चाहे वह अफगानिस्तान से सेना का वापस बुला लेना हो या फिर यूक्रेन रूस युद्ध के बीच अमेरिका का रुख इन दोनो घटनाओं के बाद से अब भारत को अमेरिका पर विश्वास करने में भी सतर्कता रखनी होगी। वरना ये हमारे विकसित होते भारत के लिए सूचना की घंटी होगी।