भारत के आदित्य खुराना ने जीता MAN OF THE WORLD2022 CONTEST:-


भारत के पुणे के मध्यवर्गीय परिवार में जन्में अदित्य खुराना जो कि एक प्रोफेशनल एक्टर हैं मैन ऑफ द वर्ल्ड2022 का खिताब अपने नाम किया।

18 जून,2022 को फिलीपींस के बगुएओ सिटी में मैन ऑफ द वर्ल्ड के 4th एडिशन का आयोजन हुआ जिसमें आदित्य के अलावा अन्य देशों के 21 और प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। आदित्य ने सभी को पीछे छोड़ते हुए खिताब पर कब्जा किया।

इस सवाल का जवाब देकर आदित्य बने मैन ऑफ द वर्ल्ड 2022:-
पाकिस्तान की नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसूफजई के सवाल का जवाब देकर आदित्य ने ताज को अपने नाम किया।
मलाला द्वारा पूछा गया सवाल:-“बंदूकों के साथ आप आतंकियों को मार सकते हैं और शिक्षा के साथ आतंकवाद को मार सकते हैं?”

आदित्य खुराना का जवाब:-“यह सवाल रसिया और यूक्रेन से भी जुड़ा हुआ है,आतंकवाद या युद्ध एक देश का नहीं बल्कि एक व्यक्ति के मस्तिष्क की उपज होती है। अगर आपको यह ज्ञात है कि आप क्या कर रहे और क्या सोच रहे है तो आप आतंकवाद से कभी नहीं जुड़ेंगे और शिक्षा ही इस कार्य को प्रबल करती है। शिक्षा से आप ये प्राप्त कर सकते हैं कि आपको इस बात का ज्ञान होता है कि आप किस दिशा में जा रहे और किस कारण से जा रहे हैं और शिक्षा इस बात से आपको संतुष्ट करती है।”