जानिए कौन है… NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू:-



आगामी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर NDA ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। NDA की तरफ से इसबार एक महिला द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया गया है।

ओडिसा की रहने वाली एक आदिवासी महिला है द्रोपदी मुर्मू:-

द्रोपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 में ओडिसा के मयूरभंज में एक आदिवासी परिवार में हुआ।साल 1979 में भुवनेश्वर के रमा देवी कॉलेज से बीए पास करने के बाद सबसे पहले उन्होंने उड़ीसा सरकार के सिंचाई और ऊर्जा विभाग में एक जूनियर सहायक के रूप में काम किया। उसके बाद रायरंगपुर के श्री अरविंदो एडुकेशन एंड रिसर्च सेंटर में एक शिक्षक के रूप कई सालों तक पढ़ाया।

वार्ड पार्षद से राष्ट्रपति उमीदवार तक सियासी सफर:-

साल 1997 में वे रायरंगपुर नगर पंचायत के चुनाव में वार्ड पार्षद के रूप में चुनी गई और नगर पंचायत की उपाध्यक्ष बनी।

धीरे-धीरे राजनीतिक ग्राफ ऊपर चढ़ता गया और साल 2000 में बीजेपी के टिकट पर रायरंगपुर विधानसभा का चुनाव जीत पहली बार विधायक बनी। विधायक बनने के बाद साल 2000-2004 तक BJD और BJP की उड़िसा की गठबंधन सरकार में स्वतंत्र प्रभारी की राज्य मंत्री रही। इसके अलावा करीब दो-दो साल तक वाणिज्य और परिवहन विभाग और मतस्य पालन के अलावा पशु संसाधन विभाग के मंत्री का भी कार्यभाल संभाला।

साल 2009 तक विधायक रही बाद में उन्हें मयूरभंज जिले की BJP अध्यक्ष बनाया गया।साल 2002 से 2009 और साल 2013 से 2015 तक BJP एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी रही।

साल 2015 में पहली बार राज्यपाल बनी। वो झारखंड की पहली महिला और आदिवासी राज्यपाल बनी। राज्यपाल के रूप में पाँच साल के बेहतरीन काम के कारण टर्म पूरा होने के वावजूद भी उन्हें पैड से नहीं हटाया गया। राज्यपाल के रूप में उन्होंने बिल्कुल निष्पक्ष होकर काम किया चाहे राज्य में BJP की रघुवर सरकार रही हो या फिर JMM की हेमंत सोरेन सरकार।

संघर्षपुर्ण रहा पारिवारिक जीवन:-
उनकी शादी काम उम्र में ही श्याम चरण मुर्मू से हुई थी। इनकी तीन संतानें थी जिसमें दो बेटें और एक बेटी थी।पर दोनों बेटों के भी मृत्यु असमय हो गई।अभी सिर्फ इनकी एक बेटी है।