भूकंप से दहला इंडोनेशिया अब तक 30 लोगो की मौत तो 300 से ज्यादा लोगो के घायल होने की खबर….

इंडोनेशिया के पश्चिम जावा प्रदेश में आज 5.6 तीव्रता का भूकंप आया जिसमें अबतक 20 से अधिक लोगों के मारे जाने की सूचना है जबकि 300 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह जानकारी पश्चिम जावा प्रांत के एक अधिकारी ने दी है।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत का शहर सियानजुर था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गयी है। सियानजुर शहर के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है। सरकार ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

भूकंप से संबंधित कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हैं, जिसमें बड़ी-बड़ी इमारतों को भूकंप के प्रभाव से हिलते हुए देखा जा रहा है। हालांकि इन वीडियो की अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।