महाराष्ट्र में मिले भाजपा-शिवसेना की सरकार बनने के संकेत, केंद्रीय मंत्री ने दिया बड़ा बयान..बताया नया फार्मूला

इन दिनों यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में सियासी हलचल की खबरें सामने आ रही हैं। इसी दरमियान महाराष्ट्र की राजनीति में भी एक बार फिर के सियासी हालचल महसूस की जा रही है। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले के दिए एक बयान से प्रदेश में सत्ता के नए समीकरण दिखाई देने लगे हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना की सरकार एक बार फिर बन सकती है। इसके लिए अठावले ने फार्मूला भी बताया है। इन बयानों के साथ ही एक बार फिर महाराष्ट्र में राजनीतिक फेरबदल की उम्मीद की जा रही है।

जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हो सकती है मुलाकात

दरअसल, रामदास अठावले ने शुक्रवार को दिए बयान में कहा कि महाराष्ट्र में पूर्व सहयोगी भाजपा और शिवसेना समेत अन्य दलों की महायुति (महागठबंधन) सरकार बनाने के लिए मैंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस से चर्चा की है। जल्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने भी यह बात रखूंगा। अठावले ने यह भी कहा है कि इसके साथ – साथ महाराष्ट्र के कई मुद्दे है जिस पर चर्चा होनी चाहिए काम होना चाहिए जिसमें मराठा आरक्षण का मुद्दा अहम है साथ ही कोरोना संक्रमण और चक्रवात के कारण महाराष्ट्र को काफी नुकसान पहुंचा है इस पर भी बात होगी।

राज्य में नई सरकार का क्या होगा फार्मूले

रामदास आठवले ने प्रदेश में सत्ता के नए समीकरण की तरफ इशारा करते हुए कहा कि भाजपा और शिवसेना की सरकार में मुख्यमंत्री पद को आधे – आधे कार्यकाल के लिए बांटा जा सकता है। सभी दलों के लोगों को बराबार की प्राथमिकता दी जाने से फिर टूटे हुए गठबंधन जुड़ सकते हैं। इस फार्मूले के साथ महाराष्ट्र में एनडीए की सरकार एक बार फिर से बनाई जा सकती है।