तमिलनाडु के मदुरै चिथिरई थिरिजा महोत्सव में हुई भगदड़ में 2 लोगो की गई जान 8 से ज्यादा हुए घायल।

तमिलनाडु के मदुरै चिथिरई थिरिजा महोत्सव में भगदड़ में कम से कम 2 लोगों की मौत होने की खबर आ रही है। वहीं बताया जा रहा है कि इस भगदड़ में 8 लोग घायल हुए हैं। विश्व प्रसिद्ध मदुरै चिथिरई थिरिजा महोत्सव 5 अप्रैल को ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ था। उत्सव का मुख्य कार्यक्रम शनिवार की सुबह वैगई नदी के नीचे एक सुनहरे घोड़े की सवारी करने वाले स्वामी कल्लाझगर सुंदरजा पेरुमल का समारोह था। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे। भगदड़ में एक 90 वर्षीय पुरुष और एक अन्य महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए।

तमिलनाडु के मदुरई में चिथिरई थिरिजा महोत्सव के दौरान शुक्रवार को रथ यात्रा निकाली गई थी। मीनाक्षी मंदिर का ये सबसे बड़ा समारोह है। इस रथ यात्रा में भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा था। यह भगवान शिव और देवी मीनाक्षी की शादी का पर्व माना जाता है। हर साल श्रीहरि के आगमन का जश्न मनाने के लिए यह महोत्सव आयोजित होता है।