आम आदमी पर फिर पड़ा महंगाई का मार, घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में हुई 50 रुपए की वृद्धि…..

लागतार एक के बाद एक कई वस्तुओं पर पड़ी महंगाई की मार ने आम जनता को त्रस्त कर दिया है। आम आदमी को महंगाई से राहत कहीं से भी मिलती नजर नहीं आ रही है। बुधवार को एक बार फिर आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ी है। गैस कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भारी वृद्धि कर दी है। 14.2 किलोग्राम का घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में 50 रुपये का इजाफा हुआ है। नई दरें आज से ही लागू हो गई है। यानी आज से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर 50 रुपये ज्यादा का भुगतान करना होगा। दिल्ली में में अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपये हो गई है।

5 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत में भी किया गया इजाफा: गौरतलब है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा हो गया है। वहीं अगर बात करें 5 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत की तो इसके कीमत में भी इजाफा हो गया है। 5 किलो घरेलू गैस सिलेंडर 18 रुपये प्रति सिलेंडर महंगा हो गया है। हालांकि कमर्शियर गैस सिलेंडर के दाम में कमी जरूर आई है। 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 8.50 रुपये की कमी की गई है।

घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में लगातार हो रहा इजाफा… इससे पहले मई महीने में भी रसोई गैस के दाम में इजाफा कर आम आदमी की जेब पर झटका दिया था। घरेलू सिलेंडर के दाम मई महीने में पहली बार 7 तारीख को 50 रुपये बढ़ाये गये थे। इसके बाद 19 मई को भी घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि की गई थी। वहीं 19 किलो वाला व्यावसायिक सिलेंडर करीब 10 रुपये सस्ता किया गया था। हालांकि 19 मई को इसके दाम में 8 रुपये का इजाफा किया गया था।

1 मई को 19 किलो वाला सिलेंडर हुआ था महंगा: गौरतलब है कि पेट्रोलियम वितरण कंपनियों ने व्यावसायिक इस्तेमाल वाले 19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत में एक मई को इजाफा किया था। कंपनियों ने दाम में 100 रुपये की बढ़ोतरी की थी।