बिहार चुनाव से पहले राजनीतिक समीकरण लगातार बन-बिगड़ रहा है। जनाधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव ने कई दलों के साथ मिलकर एक नया फ्रंट का गठन किया है। पप्पू यादव ने चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी, बीएमपी और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ मिलकर प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक अलायंस यानी पीडीए का गठन किया है।
बिहार को बचाने के लिए है ये गठबंधन
इस मौके पर जन अधिकार पार्टी के पप्पू यादव ने कहा कि बिहार को कैसे बचाया जाए, उसके लिए ये गठबंधन है. आप मत सोचिए की अंतिम है. कांग्रेस के साथ गठबंधन न करने के सवाल पर पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस की आदत अपमान होना हो गई है। हमने कई बार कहा आइए स्वागत है।
चिराग और कुशवाहा को भी न्योता
पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश जी वहीं जिन्होंने जीतनराम मांझी का संभु बध किया था. आज नीतीश को ऐश्वर्या तो सुशांत, तो रघुवंश बाबू याद आते हैं. चंद्रशेखर जी बिहार बचाने के लिए आए हैं. हम स्वागत करेंगे उपेन्द्र कुशवाहा जी का, चिराग पासवान जी का और कांग्रेस का भी. बीजेपी श्रीखंडी का रोल अदा कर रही है।
















You must be logged in to post a comment.