सोनिया गांधी पूर्वी चंपारण में बापू की प्रतिमा का करेंगी अनावरण, वर्चुअल चुनावी रैली से विधान सभा चुनाव की करेंगी शंखनाद,

महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी आज पूर्वी चंपारण जिला कांग्रेस कमेटी मुख्यालय परिसर, बंजरिया पंडाल आश्रम में राष्ट्रपिता की आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण करेंगी. अनावरण कार्यक्रम दोपहर 1.00 बजे होगा. साथ ही वह जूम ऐप के माध्यम से कांग्रेसजनों और अन्य लोगों को संबोधित करेंगी. इस अवसर पर 151 स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को भी सोनिया गांधी वर्चुअली सम्मानित करेंगी और उनको प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा

डाॅ मदन मोहन झा की अध्यक्षता में कई नेता एवं कार्यकर्ता भी शामिल होंगे.

प्रतिमा की स्थापना महात्मा गांधी प्रतिमा स्थापना एवं संरक्षण समिति, पूर्वी चंपारण द्वारा किया गया है. पटना सदाकत आश्रम से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा की अध्यक्षता में कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता भी शामिल होंगे.