पूर्व CM सतीश प्रसाद सिंह का निधन, दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था इलाज

बिहार के पूर्व सीएम सतीश प्रसाद सिंह का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि सतीश प्रसाद सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. और उनका इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था. और आज उनका निधन हो गया.

सबसे कम दिन का सीएम रहने का रिकॉर्ड

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और शोषित समाज दल के नेता सतीश प्रसाद सिंह (87 वर्ष) का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया। सतीश प्रसाद सिंह के नाम बिहार में सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड है। वे महज पांच दिन के लिए (1968) मुख्यमंत्री बने थे। 28 जनवरी, 1968 से एक फरवरी, 1968 रहे बिहार के छठे मुख्यमंत्री का पद संभाला था