कांग्रेस आज मनाएगी कांग्रेस का 137वां स्थापना दिवस।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 137वां स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनाया जायेगा। कांग्रेस सेवा दल का भी 99वां स्थापना दिवस समारोह साथ -साथ ही मनाया जायेगा। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में इसकी तैयारी पूरी की जा चुकी है। स्थापना दिवस समारोह के बाद पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम से होते हुए राजेंद्र घाट तक तिरंगा मार्च निकलेगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा सहित अन्य सभी नेताओ के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है।