MLC चुनाव को लेकर बिहार कांग्रेस में विद्रोह: प्रदेश अध्यक्ष को हटाने की मांग

बिहार में कांग्रेस में एक बार फिर टिकट को लेकर विवाद शुरू हो गया है। एमएलसी चुनाव से पत्ता साफ होने के बाद कांग्रेस में विद्रोह छिड़ गया है। पार्टी की विधायक ने प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और जितनी जल्दी हो सके उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाकर किसी दूसरे कांग्रेसी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग कर दी है। कांग्रेस विधायक ने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह केंद्रीय नेतृत्व को मिस गाइड कर रहे हैं।

एमएलसी चुनाव में एक भी सीट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लालू से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव के दिल्ली रवाना होने के बाद कांग्रेस विधायक ने अपने ही प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ हमला बोला है और कहा है कि अखिलेश सिंह पार्टी और संगठन को कमजोर कर रहे हैं। ऐसे में जितनी जल्दी हो सके उन्हें पद से हटाकर किसी दूसरे कांग्रेस नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए