नवनिर्वाचित राजद के विधान पार्षदों को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने किया सम्मानित।

नव निर्वाचित राजद विधान पार्षदों को फुलों का गुलदस्ता एवम अंग वस्त्र भेंट कर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के द्वारा सम्मानित किया गाय। इस दौरान विधान पार्षद यथा रामचन्द्र पूर्वे, सुनील कुमार सिंह, एवम रामबलीवंसी मौजूद रहे। इसके बाद राजद के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने राजद के विधानपार्षदों के साथ बैठक भी की और उन्हें विधान परिषद मे प्रतिपक्ष की भूमिका कैसे निभानी है इसके लिये आवश्यक मार्ग दर्शन भी दिया।


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वर्तमान समय मे राजद विधायक एवम विधान पार्षदों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्हें जनता की आवाज़ को सदन मे उठाना है और उन्हें सामाजिक न्याय दिलाना है। राजद के विधायक एवम विधान पार्षद अपने को जनता के बीच रखें उनसे अपनी घनिष्टता को बढ़ाएं।अभिवंचित, दबाए, सताए लोगो तक पहुंचे। उनकी समस्याओं को सुने और उसका समाधान निकालें। समाज को नफरत की ज़हर मे घोलने वालों की मंशा को नाकाम करें। सामाजिक सद्भाव को हरतरफ बनाये रखें।