जीतन राम मांझी ने फिर दिया विवादित बयान, कहा हम राम को नही बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को मानते हैं।

बिहार की राजनीतिक गलियारों में पारा एक बार फिर चढ़ने लगा है। एक तरफ जहां भीषण गर्मी से सामान्य जन की हालत बदतर बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ राजनीति की गर्मी लोगों का मनोरंजन केंद्र बनी हुई है। 14 अप्रैल को जहां एक तरफ पूरा देश भारतीय संविधान के जनक डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने में जुटा हुआ था वही बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर किए गए अपने ट्वीट के कारण बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं।

डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर हिंदुस्तान आवाम मोर्चा पार्टी के सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने ट्विटर पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कोई अल्लाह को मानता है कोई भगवान को किसी ने जीसस को अपना माना किसी ने नानक को हमारे तो बस बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर हैं,हमारे सब कुछ। बाबा साहेब की जयंती पर उन्हें नमन।

जीतन राम मांझी के इस ट्वीट के बाद ट्विटर का पारा भी बढ़ने लगा। वही एक ट्विटर यूजर ने जीतन राम मांझी पर तंज कसते हुए हास्य अंदाज में कहा कि आपको तो नीतीश कुमार को अपना भगवान मानना चाहिए। क्योंकि उन्ही की वजह से आप बिहार के मुख्यमंत्री बने और आपको लोग पहचानने लगे। नही तो आज बाबा भीमराव अंबेडकर के विचारो को मानने वाले करोड़ों लोगो को कौन पहचानता है।

वही एक दूसरे यूजर ने तो जीतन राम मांझी को ही बाबा भीमराव अंबेडकर के विचारो को ना मानने वाला बता दिया। उसने लिखा की अगर आप वास्तविकता में बाबा भीमराव अंबेडकर में विश्वास रखते तो आप कभी भाजपा के साथ नही होते।

बता दें कि जीतन राम मांझी का यह कोई पहला ट्वीट नही है जो विवादो के घेरे में आया है। इससे पहले भी इनके कई ट्वीट बिहार की राजनीति में हलचल मचाते रहे हैं। अब फिरसे एक विवादित टिप्पणी के बाद देखना दिलचस्प होगा कि बिहार की राजनीति किस तरफ करवट फेरती है।