अनंत सिंह से 36 के आंकड़े के होने के बावजूद भी, नीलम देवी के पत्नी के लिए सुशासन बाबू मांगेगे अब वोट…….

बिहार की राजनीति में अनंत सिंह का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। मोकामा के बाहुबली नेता जब एक केस की सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे तो उन्होंने नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने ‘सुशासन की सरकार’ को गाली भी दी थी। अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। यह कोई पहली घटना नहीं थी जब अनंत सिंह ने सीएम नीतीश और उनकी सरकार के खिलाफ अपने तेवर दिखाए थे।

मोकामा से बाहुबली विधायक रहे अनंत सिंह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबंध काफी उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं। आरजेडी नेता ने जेडीयू में रहते हुए बिहार के सीएम को कभी चांदी के सिक्कों से तौला था। इसके बाद उनके संबंध इस कदर खराब हुए कि अनंत सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। बिहार की राजनीति को करीब से जानने वाले मोकामा उपचुनाव में नीतीश कुमार के प्रचार करने की सियासी घटना की अहमियत को समझ सकते हैं।

इससे पहले खबर आई थी कि नीतीश कुमार मोकामा उपचुनाव में प्रचार नहीं करेंगे। इसका प्रमुख कारण दोनों नेताओं के संबंध थे। बाद में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा किया। अब खबर आ रही है कि नीतीश कुमार पुरानी बातों को भूलकर अनंत सिंह की पत्नी के लिए प्रचार करने जाने वाले हैं। आपको बता दें कि मोकामा आरजेडी का गढ़ रहा है और महागठबंधन किसी भी सूरत में इस सीट को अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहती है।

मोकामा में नीतीश कुमार के करीबी और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और अनंत सिंह की दुश्मनी के खूब चर्चे होते हैं। अब खबर आ रही है कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के साथ अनंत सिंह भी अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी की पत्नी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे और वोट मांगेंगे।

आपको बता दें कि मोकामा के साथ गोपालगंज विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है। इसके लिए 3 नवंबर को वोटिंग होगी। दोनों सीटों पर महागठबंधन से आरजेडी ही चुनाव लड़ रही है। मोकामा सीट बाहुबली अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई थी। अब आरजेडी ने उनकी पत्नी को ही टिकट दिया है। उनके खिलाफ बीजेपी के टिकट पर बाहुबली ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी मैदान में हैं।