बिहार में 7 जिलों में नए जिला परिवहन पदाधिकारी का किया गया पदस्थापन…..

बिहार से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले की खबर आ रही है। परिवहन विभाग ने कई जिलों के परिवहन पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी हो गई है। 7 जिलों में नए जिला परिवहन पदाधिकारी का पदस्थापन किया गया है।

कैमूर के डीटीओ रामबाबू को स्थानांतरित कर रोहतास का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है। गोपालगंज के जिला परिवहन पदाधिकारी प्रमोद कुमार को मोतिहारी पदस्थापित किया गया है। इन्हें बेतिया का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। समस्तीपुर के जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार को ट्रांसफर कर दरभंगा भेजा गया है। नालंदा के जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार को जहानाबाद पदस्थापित किया गया है, साथ ही अरवल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बक्सर के जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार रजक को स्थानांतरित कर गोपालगंज का डीटीओ बनाया गया है। मोतिहारी के जिला परिवहन पदाधिकारी अनुराग कौशल को नवादा पदस्थापित किया गया है। दरभंगा के जिला परिवहन पदाधिकारी रवि कुमार को नालंदा पदस्थापित किया गया है। परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव पंकज कुमार की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है।