
बिहार के माननीयों को मिलने वाले सरकारी बंगले को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार प्रहार किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने कहा है कि सरकार माननीयों को मिलने वाले बंगले को लेकर एक तरफा कार्य कर रही है। दरअसल, बिहार सरकार के तरफ से बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद के साथ ही साथ नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा को जल्द बंगला खाली करने के लिए नोटिस मिला है।
जिसके बाद अब इस मामले को लेकर बिहार भाजपा के नेता संजय जायसवाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है, उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार के गुर्गे से बंगला नहीं खाली करवाया जा रहा है। संजय ने कहा कि, जो लोग विधायक और विधान परिषद् नहीं हैं उनके खिलाफ बंगला खाली कराने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जबकि उनकी सदस्यता छह माह पहले ही समाप्त हो गई है। ऐसा ,सिर्फ इसलिए हो रहा है,क्योंकि उन्हें नीतीश कुमार का सपोर्ट मिल रहा है। वह मुख्यमंत्री के एजेंट हैं। यह हमेशा से एजेंट पालते रहे हैं। हालांकि, संजय जायसवाल ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारों ही इशारों में उनका यह इशारा किसको लेकर था यह बिल्कुल समझा जा सकता है।
You must be logged in to post a comment.