कुशवाहा के द्वारा लगातार पूछे जा रहे सवाल पर तेजस्वी ने जवाब देते हुये कहा की मैं आज यह बता देना चाहता हूं कि हमारे और जेडीयू के बीच क्या डील हुआ…

बिहार में महागठबंधन की सरकार बने अभी मात्र 6 महीने हुए हैं और यह सरकार लगातार अपने ही पार्टी के नेताओं के बयानों और आरोपों से परेशान है। जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा लगातार अपनी पार्टी पर हमलावर है और राजद के साथ एक डील की बात कर रहे हैं। इसी को लेकर अब राजद के नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने  अपनी प्रतिक्रिया दर्ज की है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि, उपेंद्र कुशवाहा लगातार यह पूछ रहे हैं कि आखिर डील क्या हुआ है तो मैं आज यह बता देना चाहता हूं कि हमारे और जेडीयू के बीच क्या डील हुआ है। तेजस्वी ने कहा कि डील क्या हुआ होगा, बस इतनी सी बात हुई है कि, सांप्रदायिक शक्तियों को रोको और भाजपा को भगाओ। इससे बड़ा अगर कुछ डील होती तो पहले नहीं होती क्या हम लोगों का बस एक ही मकसद है भाजपा को भगाना। अब इस मकसद में उपेंद्र कुशवाहा को साथ देना चाहिए उनको सहयोग करना चाहिए।

इसके अलावा तेजस्वी यादव ने उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी को लेकर कहा कि अगर वह नाराज है तो अपने नेतृत्व से बात करें ऐसा नहीं है कि नीतीश कुमार ने उनकी बात नहीं मानी है उनको सम्मान नहीं दिया है वह एक बड़े नेता हैं और ना सिर्फ उनको जेडीयू बल्कि हमारी पार्टी राजद भी सम्मान करती है। इसलिए उनको छोटी मोटी चीजों पर ध्यान नहीं देना चाहिए बल्कि एकजुट होकर भाजपा को यहां से भगाने में मदद करना चाहिए।