पटना जाकिर हुसैन संस्थान के संस्थापक शिक्षाविद् प्रो. उत्तम सिंह का निधन, कई प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजे जा चुके थे श्री सिंह

बिहार शिक्षा जगत से एक दुखद खबर सामने आयी है। पटना जाकिर हुसैन संस्थान के संस्थापक और प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो. उत्तम सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 68 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

कोरोना से मौत की आशंका

प्रो. उत्तम सिंह मुंगेर के मूल निवासी थे। बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले वो कोरोना की चपेट में आ गये थे, हांलाकि बाद में उन्होंने कोरोना को मात दे दी थी। और रिकवर कर गये थे। लेकिन शनिवार को उन्होंने इस दुनियां को अलविदा कह दिया। हालांकि किस वजह से मौत हुई इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

प्रो. सिंह को मिल चुके हैं कई पुरस्कार

प्रो. उत्तम सिंह पटना जाकिर हुसैन संस्थान के संस्थापक, महानिदेशक थे। इसके साथ हीं उनके द्वारा कई मीडिया संस्थान भी चलाया जा रहा था। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी बढ़ावा दिया। उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई पुरस्कार भी दिये जा चुके हैं। उनके निधन पर प्रोफेसर उत्तम सिंह के निधन पर एमएलसी समीर कुमार सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश नारायण यादव, पूर्व मंत्री विजय प्रकाश ने शोक जताई है।