सुशांत केस में नया मोड़, रिया चक्रवर्ती और उनके परिजनों के खिलाफ पटना में FIR, सुशांत के पिता बोले-मुंबई पुलिस पर नहीं हो रहा भरोसा

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस में अब एक नया मोड़ सामने आया है। सुशांत िंसंह के पिता ने फिल्मी हस्तियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप और रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह के खाते से 17 करोड़ रूपये निकालने का आरोप लगाया है। सुशांत के पिता ने पटना के राजीव नगर थाना में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके परिजनों पर एफआईआर दर्ज करवाई है।

मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं हो रहा था-केके सिंह

सुशांत सिंह के पिता केके सिंह पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं हो रहा था। उम्र अधिक होने की वजह से वो अब भागदौड़ नहीं कर सकते थे। इस कारण उन्होंने पटना पुलिस ने सुशांत के मौत की जांच करने की मांग की। पिता के दिए गए लिखित आवेदन के बाद ही राजीव नगर थाना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 342, 380, 406, 420, 306, 506 और 120बी के तहत एफआईआर नम्बर 241/20 दर्ज की गई।

इन लोगों पर हुआ एफआईआर

पटना के राजीव नगर थाने में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, उसके परिजन इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरिंडा, श्रुति मोदी और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी बेईमानी बंधक बनाकर रखने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कराया गया है.

रिया ने सुशांत और उनके परिवार के बीच अलगाव पैदा की

पटना पुलिस के अनुसार रिया चक्रवर्ती के ऊपर सुशांत के पिता ने बेहद गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि रिया ने सुशांत को अपने परिवार से अलग कर रखा था। सुशांत उसने पूरी तरह से अपने कब्जे में कर रखा था। उसके बैंक अकाउंट को भी वही मैनेज करती थी. पिता के बेहद गंभीर आरोप है कि सुशांत के रुपए भी रिया ने गबन कर रखा है। वो उसे पूरे दबाव में रखती थी।

मुंबई पहुंची पटना पुलिस की टीम

रविवार को पटना पुलिस ने इस एफआईआर को दर्ज किया। राजीव नगर के थानेदार निशांत सिंह को इस केस का इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर बनाया गया है। इसके बाद पटना पुलिस की तरफ से एक टीम बनाई गई, जिसमें केस के आईओ के साथ ही इंस्पेक्टर मो. कैसर आलम, मनोरंजन भारती और एक अन्य इंस्पेक्टर शामिल हैं।