BIG BREAKING: चुनाव आयोग ने किया बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, तीन चरणों में होगा चुनाव

बिहार चुनाव 2020: कोरोना काल में बिहार में चुनावी शंखनाद हो गया है. चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. बिहार में तीन चरणों में चुनाव होगा. पहले चरण में  16 जिला के 71 सीटों पर 28 अक्टूबर को मतदान होगा, दूसरे चरण में 17 जिलों के 94 सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होगा और तीसरे चरण में 15 जिलों के 78 सीटों पर 7 नवंबर को मतदान होगा. इसके साथ ही बिहार में चुनाव आचार संहिता लागू हो गया है.

बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त होगा। आयोग 15 राज्यों में एक लोकसभा सीट और 64 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा भी कर सकता है। बिहार में वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर उप चुनाव होना है।

वहीं 64 विधानसभा सीटों में मध्यप्रदेश की 27 सीटें शामिल हैं, जहां उपचुनाव होना है। इन 27 सीटों में से अधिकतर कांग्रेस के बागी सदस्यों के पार्टी तथा विधानसभा से इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल होने के बाद खाली हुईं थीं। पिछली बार बिहार में पांच चरणों में चुनाव हुए थे।

  •  कोरोना संक्रमित मरीज मतदान के अंतिम घंटों में ही अपना वोट डाल सकेंगे।
  •  नामांकन में दो से ज्यादा वाहनों का उपयोग नहीं किया जा सकेगा।
  •  चुनाव प्रचार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आवश्यक होगा।
  •  मतदान के समय को एक घंटे के लिए बढ़ाया गया है।
  • सात लाख सेनिटाइजर, छह लाख पीपीई किट और 46 लाख मास्क का इंतजाम किया गया है। छह लाख फेस शील्ड का इंतजाम किया गया है।
  •  29 नवंबर को बिहार विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है ।
  •  राज्य में कुल वोटर सात करोड़ 18 लाख हैं जिसमें महिला वोटर तीन करोड़ 39 लाख हैं।
  •  एक बूथ पर एक हजार मतदाता ही वोट डाल सकेंगे।
  •  मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि कोरोना संकट की वजह से दुनिया के 70 देशों में चुनावों को टाल दिया गया।
  •  बिहार में कोरोना काल में सबसे बड़ा चुनाव।
  • सुबह 7 बजे से 6 बजे तक वोटिंग