बांकुरा के रण में बोली ममता बनर्जी, जो हमसे टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा, चुनाव आयोग को भाजपा चला रही

पश्चिम बंगाल चुनाव में अपनी जीत के लिए सभी राजनैतिक पार्टियां जी तोड़ मेहनत कर रही हैं। जहां एक ओर भाजपा अपने स्टार प्रचारकों से सहारे चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है तो वहीं ममता बनर्जी व्हीलचेयर पर बैठकर बंगाल की जनता की हमदर्दी बटोरने की कोशिश कर रही हैं।

ममता को रोकना मुश्किल

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांकुरा में मंच पर दुर्गा पाठ किया। इसके बाद ममता ने कहा कि डॉक्टर ने मुझे आराम करने के लिए कहा था, लेकिन मैंने आराम नहीं किया। अगर में अपने दर्द में आराम करती रही, तो भारतीय जनता पार्टी जनता को जो दर्द देगी, वो मेरे बेहद असहनीय होगा। ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा को पता है कि ममता को रोका नहीं जा सकता है।  ममता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि जो हमसे टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा।

बाहरी गुडों को चुनाव नहीं लड़ने देंगे

बांकुरा में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग को भाजपा के नेता चला रहे हैं। ममता ने कहा कि बाहरी गुडों को चुनाव नहीं लड़ने देंगे। कोलकाता में भाजपा के बड़े मंत्री बैठे हैं। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को देश पर ध्यान देना चाहिए।

19 और 20 मार्च को नंदीग्राम जाएंगी ममता बनर्जी

पैर में चोट लगने के बाद पहली बार ममता बनर्जी नंदीग्राम जाएंगी। बता दें कि ममता बनर्जी 19 और 20 मार्च को नंदीग्राम में चुनाव प्रचार-प्रसार करेंगी।