यूपी के कुशीनगर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत कई घायल

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। कप्तानगंज कस्बे के वार्ड नंबर एक में निषाद नगर में बुधवार की सुबह सात बजे एक अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की खबर है। जबकि महिलाएं समेत कई झुलस गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

4 लोगों की मौत, 8 घायल

इस विस्फोट में आठ लोग घायल हो गए हैं। सभी को कप्तानगंज सीएचसी में इलाज के लिए भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना भीषण था कि एक दीवार गिर गई। जिसके नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। साथ ही पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे हैं। मामले की जांच की जा रही है।